हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, निम्नलिखित रिवायत ग़िरर उल हिकम किताब से ली गई है। इस रिवायत का पाठ इस प्रकार हैः
امام علی علیهالسلام:
یُسْتَدَلُّ عَلَی إِدْبَارِ الدُّوَلِ بِأَرْبَعٍ: تَضْیِیعِ الْأُصُولِ، وَالتَّمَسُّکِ بِالْفُرُوعِ، وَتَقْدِیمِ الْأَرَاذِلِ، وَتَأْخِیرِ الْأَفَاضِلِ.
इमाम अली (अ) ने फ़रमाया:
सरकारों के पतन और विफलता का पता चार चीज़ों से चलता है:
- महत्वपूर्ण और मूलभूत मामलों को नष्ट या उपेक्षित करना।
- कम महत्वपूर्ण और छोटी-छोटी बातों में उलझे रहना।
- घटिया और अयोग्य लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त करना।
- योग्य और श्रेष्ठ लोगों को पीछे कर देना या उन्हें महत्वपूर्ण पदों से दूर रखना।
ग़िरर उल हिकम, पेज 342
आपकी टिप्पणी